Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 45 दिवसीय विशेष अभियान शुरू

डीएम संतोष कुमार शर्मा ने विकास भवन में किया अभियान का शुभारंभ, स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर महिलाओं को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर

फिरोजाबाद में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 45 दिवसीय विशेष अभियान शुरू

डीएम संतोष कुमार शर्मा ने विकास भवन में किया अभियान का शुभारंभ, स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर महिलाओं को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर

फिरोजाबाद। जनपद की ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से 45 दिवसीय विशेष अभियान एवं आईसीआरपी (इंटरनल कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन) ड्राइव का शुभारंभ शुक्रवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने विकास भवन परिसर में किया। इस अवसर पर पीडी डीआरडीए सुभाष चंद्र त्रिपाठी एवं डीसी एनआरएलएम तूलिका श्रीवास्तव मौजूद रहीं।

जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की उन महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाएगा, जो वर्तमान में किसी रोजगार या आजीविका गतिविधि से जुड़ी नहीं हैं। आईसीआरपी टीम गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक और प्रेरित करेगी।

उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों के गठन एवं सुदृढ़ीकरण के बाद महिलाओं को विभिन्न व्यवसायों के लिए आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही, सरकारी योजनाओं के माध्यम से वित्तीय सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

अभियान के लिए आईसीआरपी सदस्यों को लक्ष्य निर्धारित करने के साथ आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया गया है। अधिकारियों ने अभियान को प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि लक्ष्य जनपद की प्रत्येक ग्रामीण महिला को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आजीविका और स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि महिलाएं समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी निभा सकें।

PCT News Digital

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!