Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: घर की बिजली ठीक करते समय करंट की चपेट में आया युवक, 30 वर्षीय सोमवीर गंभीर रूप से झुलसा

जसराना क्षेत्र के इटोली गांव की घटना, नोएडा से छुट्टी लेकर घर आया था युवक, अस्पताल में चल रहा उपचार

फिरोजाबाद: घर की बिजली ठीक करते समय करंट की चपेट में आया युवक, 30 वर्षीय सोमवीर गंभीर रूप से झुलसा

oplus_0

जसराना क्षेत्र के इटोली गांव की घटना, नोएडा से छुट्टी लेकर घर आया था युवक, अस्पताल में चल रहा उपचार

फिरोजाबाद। जनपद के थाना जसराना क्षेत्र के गांव इटोली में घर की विद्युत लाइन ठीक करते समय 30 वर्षीय युवक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इटोली निवासी सोमवीर पुत्र लाखन सिंह नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत है। वह छुट्टी लेकर अपने गांव आया हुआ था। बताया जाता है कि घर की बिजली में खराबी आने पर सोमवीर उसे ठीक करने लगा। इसी दौरान अचानक विद्युत आपूर्ति शुरू हो गई और वह तेज करंट की चपेट में आ गया।

करंट लगने से सोमवीर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल युवक की हालत पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!