E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर जा रहे सपाइयों को पुलिस ने रोका

कोटला मोहल्ले में सड़क पर ही सपा कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

फिरोजाबाद में मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर जा रहे सपाइयों को पुलिस ने रोका

कोटला मोहल्ले में सड़क पर ही सपा कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

फिरोजाबाद में समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को थाना दक्षिण पुलिस ने कोटला मोहल्ले में रोक दिया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उन्हें पार्टी कार्यालय तक नहीं जाने दिया गया।

पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ही मुलायम सिंह यादव का चित्र रखकर पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नेताजी के राजनीतिक संघर्ष, समाजवादी विचारधारा और जनसेवा के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें दिल्ली में प्रस्तावित पार्टी के आंदोलन में शामिल होने से रोकने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। उन्होंने इस कार्रवाई को अनुचित बताते हुए भाजपा सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया।

PCT News Digital — हम बनेंगे आपकी आवाज।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!