E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifधर्मयूपीराज्यलोकल न्यूज़

नवरात्रि से पहले वैष्णो धाम मंदिर पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

उसायनी स्थित वैष्णो धाम मंदिर का किया औचक निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश।

नवरात्रि से पहले वैष्णो धाम मंदिर पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

उसायनी स्थित वैष्णो धाम मंदिर का किया औचक निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश।

 

फिरोजाबाद। आगामी नवरात्रि पर्व को देखते हुए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने उसायनी स्थित वैष्णो धाम मंदिर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक तैयारियों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि नवरात्रि के दौरान मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। जिले के प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ ही संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी त्योहार आपसी भाईचारे, सौहार्द और श्रद्धा के साथ मनाए जाने चाहिए। नवरात्रि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

 

प्रशासन की ओर से मंदिर प्रबंधन और आयोजकों के साथ समन्वय स्थापित कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि पर्व के दौरान व्यवस्था सुचारु बनी रहे और श्रद्धालु शांतिपूर्ण माहौल में माता के दर्शन कर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!