E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम, नाटक और पोस्टर से दिया संदेश

कॉलेज ऑफ नर्सिंग की पहल पर एसएनएमसी हॉस्पिटल परिसर और सीएचसी खैरगढ़ में हुआ आयोजन, विद्यार्थियों ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सामाजिक भेदभाव दूर करने का दिया संदेश।

PCT News Digital | फिरोजाबाद

 

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम, नाटक और पोस्टर से दिया संदेश

 

कॉलेज ऑफ नर्सिंग की पहल पर एसएनएमसी हॉस्पिटल परिसर और सीएचसी खैरगढ़ में हुआ आयोजन, विद्यार्थियों ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सामाजिक भेदभाव दूर करने का दिया संदेश।

 

फिरोजाबाद। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर 10 अक्टूबर 2026 को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, फिरोजाबाद के कॉलेज ऑफ नर्सिंग की ओर से एसएनएमसी हॉस्पिटल परिसर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खैरगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूक करना और मानसिक समस्याओं से जुड़ी भ्रांतियों एवं सामाजिक भेदभाव को दूर करने का संदेश देना रहा।

कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्रधानाचार्य डॉ. पीकेश कुमार एवं उप-प्रधानाचार्य डॉ. सीमा के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान डॉ. पीकेश कुमार ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता बरतने, समय पर सहायता लेने और मानसिक बीमारियों को लेकर समाज में फैले कलंक तथा भेदभाव को समाप्त करने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सहयोगात्मक एवं सकारात्मक वातावरण बनाने की अपील की।

 

कार्यक्रम का संचालन श्री रोहित केन ने किया। इस अवसर पर श्री कुरुविंद सिंह नरूका, डॉ. अनामिका सिंह प्रधान, श्री रजत चतुर्वेदी एवं सुश्री तनुप्रिया सहित कॉलेज के संकाय सदस्य मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम में बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने रोल प्ले, नाटक और पोस्टर प्रस्तुति के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं, उनके प्रभाव और समय पर सहायता प्राप्त करने के महत्व को समझाया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रस्तुतियों के जरिए लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील बनने तथा जरूरतमंदों के प्रति सहयोगपूर्ण व्यवहार अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि मानसिक स्वास्थ्य को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। मानसिक समस्याओं की समय पर पहचान, उचित सहायता और समाज का सहयोग व्यक्ति के बेहतर स्वास्थ्य एवं जीवन की गुणवत्ता के लिए महत्वपूर्ण है।

 

PCT News Digital — खबर वही, जो जनता के काम आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!