फिरोजाबाद पुलिस ने बरामद किए 151 गुम मोबाइल फोन, आवेदकों को लौटाए
CEIR पोर्टल के जरिए 31 लाख रुपये कीमत के मोबाइल बरामद, अब तक 1898 गुम मोबाइल फोन किए जा चुके हैं बरामद

फिरोजाबाद पुलिस ने बरामद किए 151 गुम मोबाइल फोन, आवेदकों को लौटाए
CEIR पोर्टल के जरिए 31 लाख रुपये कीमत के मोबाइल बरामद, अब तक 1898 गुम मोबाइल फोन किए जा चुके हैं बरामद
फिरोजाबाद/11 सितम्बर 2026। PCT News Digital
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशन में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में सर्विलांस सेल एवं जनपद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर विभिन्न कंपनियों के 151 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके आवेदकों के सुपुर्द किए हैं।
बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 31 लाख रुपये बताई गई है। मोबाइल वापस मिलने पर आवेदकों ने फिरोजाबाद पुलिस का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश घुनावत के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध श्री शेखर सेंगर के कुशल नेतृत्व में सर्विलांस सेल ने जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों के साथ समन्वय स्थापित कर CEIR पोर्टल पर दर्ज मोबाइल गुमशुदगी की शिकायतों पर कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, जनपद फिरोजाबाद में अब तक CEIR पोर्टल के माध्यम से विभिन्न जनपदों एवं राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कुल 1898 मोबाइल फोन बरामद कर उनके आवेदकों को वापस किए जा चुके हैं।

इन कंपनियों के मोबाइल हुए बरामद
बरामद मोबाइल में आईक्यू 04, टेक्नो 03, रियलमी 23, वीवो 43, आईटेल 01, नथिंग 01, रेडमी 11, सैमसंग 10, इनफिनिक्स 05, पोको 07, लावा 02, ओप्पो 25, मोटोरोला 10 और वनप्लस के 06 मोबाइल शामिल हैं।
CEIR पोर्टल से दर्ज करा सकते हैं शिकायत
भारत सरकार द्वारा गुम हुए मोबाइल फोन की शिकायत दर्ज कराने और उनकी बरामदगी में सहायता के लिए CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल संचालित किया जा रहा है। मोबाइल गुम होने पर आवेदक इस पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
सर्विलांस सेल प्रभारी निरीक्षक श्री मुकेश कुमार मय टीम तथा जनपद के समस्त थाना प्रभारी/प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस टीम ने मोबाइल फोन बरामदगी की कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।




