Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
धर्मयूपी

हनुमान जन्मोत्सव पर मंडी झम्मन लाल में विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

मैनपुरी। जनपद मैनपुरी में हनुमान जन्मोत्सव

हनुमान जन्मोत्सव पर मंडी झम्मन लाल में विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

मैनपुरी। जनपद मैनपुरी में हनुमान जन्मोत्सव

के अवसर पर मंडी झम्मन लाल में भव्य धार्मिक आयोजन का दृश्य देखने को मिला। यहां व्यापारियों के सहयोग से एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
बताया जा रहा है कि मंडी स्थित करीब 55 वर्ष पुराने मंदिर में सुबह 5 बजे से ही पूजा-अर्चना का क्रम शुरू हो गया था। मंदिर के पुजारी ने जानकारी देते हुए बताया कि विधि-विधान से पूजा के बाद सुंदरकांड का पाठ किया गया और उसके उपरांत भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।
इस दौरान मंडी झम्मन लाल के सभी व्यापारियों ने एकजुट होकर भंडारे का आयोजन किया। खास बात यह रही कि सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखकर कार्यक्रम में सहयोग दिया और एकता का संदेश दिया।
हनुमान जयंती के अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। मंदिरों में विशेष पूजा, महाआरती और भंडारे के साथ जय श्री राम और जय हनुमान के जयकारे गूंजते रहे।
आयोजकों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी धर्मप्रेमी ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और सामाजिक एकता को मजबूत करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!