फिरोजाबाद में जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए विशेष शिविर, पात्र लाभार्थियों की होगी पहचान
टूंडला और नारखी में आज से शुरू होंगे शिविर, 29 अगस्त तक अलग-अलग विकासखंडों में होगा आयोजन

फिरोजाबाद में जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए विशेष शिविर, पात्र लाभार्थियों की होगी पहचान

टूंडला और नारखी में आज से शुरू होंगे शिविर, 29 अगस्त तक अलग-अलग विकासखंडों में होगा आयोजन
फिरोजाबाद। जनपद में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए विकासखंड स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह पहल मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में की जा रही है।

विशेष शिविरों में संबंधित विभागों के अधिकारी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को देंगे। साथ ही योजनाओं का लाभ पाने से वंचित पात्र व्यक्तियों को चिन्हित कर उनका विवरण पंजिका में दर्ज किया जाएगा और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
शिविरों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा, जिससे सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके और अधिक से अधिक पात्र लोगों को उनका लाभ मिल सके।
इन विकासखंडों में इस तारीख को लगेंगे शिविर

– टूंडला — 24 अगस्त 2026
– नारखी — 24 अगस्त 2026
– जसराना — 25 अगस्त 2026
– एका — 25 अगस्त 2026
– फिरोजाबाद — 25 अगस्त 2026
– शिकोहाबाद — 27 अगस्त 2026
– हाथवंत — 27 अगस्त 2026
– अरांव — 29 अगस्त 2026
– मदनपुर — 29 अगस्त 2026
इन योजनाओं पर रहेगा विशेष फोकस
शिविरों में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग पेंशन, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और जल जीवन मिशन सहित प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा एवं लाभार्थियों से संबंधित समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।
जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, फिरोजाबाद को सभी संबंधित अधिकारियों से शिविरों के आयोजन की आख्या निर्धारित प्रारूप में प्राप्त कर संकलित सूचना 31 अगस्त 2026 तक मुख्यमंत्री कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं।
Pink City Times | PCT News
जनता से जुड़ी खबरें, सीधे आपकी आवाज




