यूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद नगर निगम में महिला पार्षद का मुंडन, मेयर और मेयर पति पर लगाए गंभीर आरोप

Oplus_16908288

वार्ड में विकास कार्य न होने से नाराज पार्षद ऊषा शंखवार ने नगर निगम परिसर में कराया मुंडन, रोते हुए बोलीं — “मैं गरीब पार्षद हूं, मेरी कोई सुनवाई नहीं”

Oplus_16908288

फिरोजाबाद।
फिरोजाबाद नगर निगम सोमवार को उस समय चर्चा का केंद्र बन गया, जब वार्ड नंबर 6 की पार्षद ऊषा शंखवार ने नगर निगम परिसर में धरना देते हुए अपना मुंडन करा लिया। महिला पार्षद का आरोप है कि उनके वार्ड में लंबे समय से विकास कार्य नहीं कराए जा रहे हैं और उनकी लगातार अनदेखी की जा रही है।

oplus_0

नगर निगम परिसर में हुए इस अनोखे विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्षद ऊषा शंखवार भावुक नजर आईं। उन्होंने रोते हुए कहा कि वह एक गरीब पार्षद हैं, इसलिए उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। जनता वार्ड की समस्याओं को लेकर उनसे सवाल करती है, लेकिन नगर निगम प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारी उनकी बात नहीं सुन रहे।

महिला पार्षद ने फिरोजाबाद की मेयर कामिनी राठौर और उनके पति सुरेंद्र राठौर पर भी गंभीर आरोप लगाए। पार्षद का कहना है कि उनके वार्ड में विकास कार्य जानबूझकर नहीं होने दिए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मेयर पति सुरेंद्र राठौर उन्हें धमकाते हैं और कहते हैं कि “तू जहां से आई है, तुझे वहीं पहुंचा दूंगा।”
पार्षद ऊषा शंखवार ने कहा कि एक महिला के लिए उसके बाल सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक होते हैं, लेकिन मजबूरी में उन्हें यह कदम उठाना पड़ा ताकि उनकी आवाज शासन और प्रशासन तक पहुंच सके।
नगर निगम परिसर में मुंडन की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिससे शहर में राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है।
वहीं नगर आयुक्त प्रशांत नगर ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्षद से दो दिन पहले बातचीत हुई थी। उनके वार्ड में कई विकास कार्य कराए जा चुके हैं और बाकी कार्य भी जल्द पूरे करा दिए जाएंगे।
फिलहाल, महिला पार्षद का यह विरोध प्रदर्शन पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसे जनप्रतिनिधि की पीड़ा और नगर निगम में प्रशासनिक समन्वय की कमी से जोड़कर देख रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!