Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

खैरगढ़ पुलिस की कार्रवाई: 24 पौआ अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

ग्राम पड़रिया के पास से हुई गिरफ्तारी, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज; अभियुक्त को न्यायालय में किया जा रहा पेश

खैरगढ़ पुलिस की कार्रवाई: 24 पौआ अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

ग्राम पड़रिया के पास से हुई गिरफ्तारी, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज; अभियुक्त को न्यायालय में किया जा रहा पेश

खबर

फिरोजाबाद, 01 अगस्त। जनपद में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खैरगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को 24 पौआ अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना खैरगढ़ पुलिस टीम ने ग्राम पड़रिया के पास से संजय पुत्र हरदयाल निवासी कुढ़ी, थाना खैरगढ़, जनपद फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 24 पौआ अवैध देशी शराब बरामद की गई। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना खैरगढ़ में मु0अ0सं0 197/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक पवन कुमार, रिक्रूट कांस्टेबल 944 अय्युश खाँ एवं कांस्टेबल 1391 सिद्धार्थ कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!