Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

किरायेदार बनकर घर में घुसा शातिर चोर, मौका मिलते ही उड़ाए लाखों के जेवर; पुलिस ने दबोचा

शिकोहाबाद पुलिस व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई, चोरी के सोने के जेवरात और अवैध तमंचा-कारतूस बरामद

किरायेदार बनकर घर में घुसा शातिर चोर, मौका मिलते ही उड़ाए लाखों के जेवर; पुलिस ने दबोचा

शिकोहाबाद पुलिस व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई, चोरी के सोने के जेवरात और अवैध तमंचा-कारतूस बरामद

 

फिरोजाबाद/शिकोहाबाद, 1 सितंबर 2026। थाना शिकोहाबाद पुलिस और सर्विलांस टीम ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए पीली धातु के आभूषणों के साथ 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।

 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जमील अहमद उर्फ मोनू पुत्र अहमद हुसैन, निवासी सूर्य विहार पार्ट तृतीय, थाना सराय ख्वाजा, फरीदाबाद, हरियाणा के रूप में हुई है। उसका वर्तमान पता थाना सिरसागंज क्षेत्र स्थित ग्राम उखरेण बाईपास एनएच-19 हाईवे बताया गया है।

 

नाम बदलकर किराये पर लिया था कमरा

 

पुलिस के मुताबिक अभियुक्त ने अपना नाम विनय बताकर 15 अगस्त 2026 को आवास विकास कॉलोनी निवासी मुन्नालाल के मकान में किराये पर कमरा लिया था। आरोप है कि उसने चोरी करने के उद्देश्य से मकान और परिवार की गतिविधियों पर नजर रखी।

 

28 अगस्त को मकान मालिक अपने परिवार के साथ जसवंतनगर स्थित ससुराल गए थे। उनके घर से बाहर जाने के बाद अभियुक्त ने मकान की अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए और मौके से फरार हो गया।

 

घर लौटने पर मकान मालिक को मुख्य गेट का ताला खुला मिला और अलमारी के लॉक टूटे हुए मिले। इसके बाद चोरी की सूचना थाना शिकोहाबाद पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

मुखबिर की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार

 

घटना के खुलासे और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 1 सितंबर 2026 की रात करीब 00:08 बजे असुवा रोड, नौशहरा मोड़, थाना शिकोहाबाद क्षेत्र से जमील अहमद उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर लिया।

 

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पेट पर बंधे काले रंग के बैग में चोरी किए गए आभूषण बरामद हुए। इसके अलावा उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी मिला।

 

चोरी के ये जेवरात हुए बरामद

 

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से—

 

– एक नेकलेस सेट, दो टॉप्स सहित, पीली धातु

– दो झुमकी, पीली धातु

– एक पेंडल मय चेन, पीली धातु

– तीन लेडीज अंगूठियां, पीली धातु

– एक मंगलसूत्र, पीली धातु

– चूड़ी के 16 छोटे-बड़े टुकड़े, पीली धातु

 

बरामद किए हैं।

 

इसके साथ ही एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर भी पुलिस ने बरामद किया।

 

पूछताछ में चोरी की बात कबूली

 

पुलिस के अनुसार पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम जमील अहमद उर्फ मोनू बताया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में उसने बताया कि उसने विनय नाम से किरायेदार बनकर मकान में कमरा लिया था और रक्षाबंधन के अवसर पर परिवार के बाहर जाने का इंतजार कर रहा था।

 

28 अगस्त को मौका मिलने पर उसने अलमारी का लॉक तोड़कर जेवरात चोरी किए। चोरी किए गए जेवरात को बेचने की फिराक में वह घूम रहा था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

दो मुकदमों में कार्रवाई

 

पुलिस ने चोरी का माल बरामद होने के आधार पर दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। वहीं अवैध तमंचा और कारतूस बरामद होने के संबंध में थाना शिकोहाबाद में मु0अ0सं0 681/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस द्वारा नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

 

कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार, प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस सेल मुकेश कुमार, निरीक्षक अपराध तसव्वुर अली, उपनिरीक्षक आदेश कुमार, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल भूपेन्द्र, कांस्टेबल पुष्पेन्द्र सिंह और कांस्टेबल राहुल कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!