Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपी

संदलपुर गौवंश आश्रय स्थल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, खराब CCTV कैमरों पर जताई नाराजगी

संदलपुर गौवंश आश्रय स्थल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, खराब CCTV कैमरों पर जताई नाराजगी

Pink City Times | PCT News

 

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने विकासखंड हाथवंत क्षेत्र के अंतर्गत अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल संदलपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौवंशों के संरक्षण, चारा-पानी, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सुविधाओं सहित आश्रय स्थल की अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान गौशाला में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे खराब पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कैमरों को दुरुस्त कराने के साथ ही उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी ने आश्रय स्थल पर गौवंशों के लिए पर्याप्त चारा-पानी, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गौवंशों के संरक्षण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए और आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं की नियमित रूप से निगरानी की जाए।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गौवंशों का संरक्षण और उनकी बेहतर देखभाल सर्वोच्च प्राथमिकता है। आश्रय स्थलों पर चारा-पानी, स्वच्छता एवं पशुओं के स्वास्थ्य से संबंधित व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार करते हुए आश्रय स्थल की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!