Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

सीडीओ शत्रोहन वैश्य ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की, लंबित भुगतान और आयुष्मान कार्ड पर दिए सख्त निर्देश

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जननी सुरक्षा योजना, आयुष्मान कार्ड, संचारी रोग अभियान और राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान की तैयारियों की हुई समीक्षा

सीडीओ शत्रोहन वैश्य ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की, लंबित भुगतान और आयुष्मान कार्ड पर दिए सख्त निर्देश

 

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जननी सुरक्षा योजना, आयुष्मान कार्ड, संचारी रोग अभियान और राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान की तैयारियों की हुई समीक्षा

फिरोजाबाद। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम बदन राम, जिला संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. नवीन जैन, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सहित जनपद के सभी एमओआईसी उपस्थित रहे।

समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों एवं आशा कार्यकर्ताओं के लंबित भुगतान पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी पात्र लाभार्थी का भुगतान लंबित नहीं रहना चाहिए। यदि भुगतान में अनावश्यक विलंब पाया गया तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में यह भी सामने आया कि कोटला और नारखी क्षेत्र में सबसे अधिक आवेदन लंबित हैं। इस पर सीडीओ ने संबंधित एमओआईसी को फटकार लगाते हुए सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के सभी पात्र लाभार्थियों के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाए जाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और प्रत्येक पात्र परिवार तक योजना का लाभ पहुंचना चाहिए।

बैठक में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की भी समीक्षा की गई। सीडीओ ने निर्देश दिए कि सभी क्षेत्रों में नियमित रूप से दवा का छिड़काव, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक निरोधात्मक गतिविधियां प्रभावी ढंग से संचालित की जाएं, ताकि संक्रामक रोगों की रोकथाम सुनिश्चित हो सके।

इसके साथ ही 14 अगस्त से प्रारंभ होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी संबंधित विभागों को अभी से आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि अभियान का सफल एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक के अंत में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने कहा कि जन-स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं में किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!