Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

फैक्ट्री में मामूली विवाद बना हिंसक, मजदूर ने साथी की नाक दांतों से काटी

गाली-गलौज के बाद भड़का विवाद, घायल मजदूर अस्पताल में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी

फैक्ट्री में मामूली विवाद बना हिंसक, मजदूर ने साथी की नाक दांतों से काटी

Oplus_16908288

गाली-गलौज के बाद भड़का विवाद, घायल मजदूर अस्पताल में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी

oplus_0

फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित गुप्ता पैकर्स फैक्ट्री में काम करने वाले दो मजदूरों के बीच हुआ विवाद हिंसक रूप ले बैठा। मामूली कहासुनी और गाली-गलौज के बाद एक मजदूर ने अपने साथी की नाक दांतों से काट ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

oplus_0

जानकारी के अनुसार अनिल राठौड़ पुत्र कंचन सिंह राठौड़ निवासी हिमायुपुर, सरस्वती नगर, थाना उत्तर गुप्ता पैकर्स फैक्ट्री में मजदूरी करता है। फैक्ट्री में कार्य के दौरान उसकी किसी बात को लेकर सहकर्मी अमित कुमार निवासी सैलई से कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर गाली-गलौज शुरू हो गई।

आरोप है कि इसी दौरान गुस्से में आए अमित कुमार ने अनिल राठौड़ पर हमला कर उसकी नाक को अपने दांतों से काट लिया। घटना में अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। फैक्ट्री में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!