Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

मामूली विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले

मारपीट में तीन लोगों के घायल होने की सूचना, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मामूली विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले

Oplus_16908288

मारपीट में तीन लोगों के घायल होने की सूचना, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के गांव दौलतपुर में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने के साथ ईंट-पत्थर भी फेंके गए। घटना में तीन लोगों के घायल होने की सूचना है।

मारपीट की घटना किसी व्यक्ति ने कैमरे में रिकॉर्ड कर ली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस की जांच के बाद ही विवाद के कारणों और घटना में शामिल लोगों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!