E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमयूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

करंट की चपेट में ठेका श्रमिक, अस्पताल पहुंचा मजदूर संगठन!

फिरोजाबाद के धीरपुरा विद्युत उपकेंद्र में यार्ड में टीपीएमओ लगाने के दौरान ठेका श्रमिक धर्मेंद्र यादव करंट की चपेट में आकर झुलस गए।

करंट की चपेट में ठेका श्रमिक, अस्पताल पहुंचा मजदूर संगठन!

फिरोजाबाद के धीरपुरा विद्युत उपकेंद्र में यार्ड में टीपीएमओ लगाने के दौरान ठेका श्रमिक धर्मेंद्र यादव करंट की चपेट में आकर झुलस गए।

हादसे की खबर मिलते ही भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष राजीव यादव, विद्युत कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेश वर्मा सहित संगठन के कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और घायल श्रमिक का हाल जाना।

भारतीय मजदूर संघ ने विद्युत विभाग से घायल का पूरा इलाज कराने और उसके परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी में सहयोग करने की मांग की है।

संगठन ने साफ कहा कि यदि घायल श्रमिक और उसके परिवार के हित में उचित कदम नहीं उठाए गए तो मामले को संबंधित अधिकारियों के सामने मजबूती से उठाया जाएगा।

सवाल सिर्फ हादसे का नहीं, श्रमिकों की सुरक्षा का भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!