फिरोजाबाद में बोले बाबू सिंह कुशवाह, “भाजपा पैसा दे तो ले लेना, वोट सपा को ही देना”
खैरगढ़ में पीडीए समाज एकता सम्मेलन में भाजपा पर निशाना, 2027 में सपा-जाप गठबंधन से सरकार बनाने का दावा

फिरोजाबाद में बोले बाबू सिंह कुशवाह, “भाजपा पैसा दे तो ले लेना, वोट सपा को ही देना”
खैरगढ़ में पीडीए समाज एकता सम्मेलन में भाजपा पर निशाना, 2027 में सपा-जाप गठबंधन से सरकार बनाने का दावा
फिरोजाबाद। जनपद के खैरगढ़ में आयोजित पीडीए समाज एकता सम्मेलन में जौनपुर से सपा सांसद एवं पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सपा और जनअधिकार पार्टी के गठबंधन की बात कही। उन्होंने कहा कि पीडीए समाज के लोगों की एकजुटता और जागरूकता आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए जरूरी है।
बाबू सिंह कुशवाह ने कहा कि पिछड़े, दलित और आदिवासी समाज के लोगों को अपने अधिकारों और भविष्य को लेकर जागरूक होना होगा। 2027 की तैयारियों को लेकर उन्होंने दावा किया कि सपा और जनअधिकार पार्टी मिलकर उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनाने का प्रयास करेंगे।उन्होंने अपने संबोधन में भाजपा पर गरीबों और दलितों के हितों की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया।
सम्मेलन में सपा सांसद अक्षय यादव ने छात्रों के आंदोलन और कथित पेपर लीक के मुद्दे को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी मांगों को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
वहीं जसराना से सपा विधायक सचिन यादव ने कहा कि प्रदेश में हक की आवाज उठाने वालों पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने पीडीए समाज से जुड़े विभिन्न मामलों का उल्लेख करते हुए सरकार पर निशाना साधा।
कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव समेत पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्रोत: कार्यक्रम में नेताओं द्वारा दिए गए सार्वजनिक बयान।




