Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपीराज्यलोकल न्यूज़

शांतिनगर में हाईटेंशन लाइन हादसे पर डीएम सख्त, जांच के आदेश

50 घरों में दौड़ा था करंट, एक ही परिवार के चार बच्चे झुलसे; दो दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

PCT News Digital

 

शांतिनगर में हाईटेंशन लाइन हादसे पर डीएम सख्त, जांच के आदेश

 

50 घरों में दौड़ा था करंट, एक ही परिवार के चार बच्चे झुलसे; दो दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

 

फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र के शांतिनगर आशाबाद में रविवार दोपहर हाईटेंशन लाइन में खराबी के बाद घरेलू विद्युत लाइन में करंट उतरने से करीब 50 घरों में अफरा-तफरी मच गई। तेज धमाके के साथ कई घरों के मीटर और विद्युत उपकरण फुंक गए। हादसे में एक ही परिवार के चार बच्चे झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

 

घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार अचानक तेज धमाका हुआ और इसके बाद कई घरों में करंट दौड़ गया। नारायण सिंह के घर के मीटर में आग लग गई। इस दौरान छत पर मौजूद उनके परिवार के चार बच्चे संजना (17), नीतू (13), राजन (7) और ऋषभ (8) करंट की चपेट में आकर झुलस गए।

 

हादसे में कई घरों में टीवी, पंखे समेत अन्य विद्युत उपकरण भी खराब हो गए। एक मकान में आग लगने की सूचना है, जबकि पास के एक मकान का लिंटर भी चटक गया। घटना के बाद बिजली विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

Oplus_16908288 जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा फरोजाबाद

डीएम ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

 

हादसे का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने दुर्घटना के कारणों और संभावित विभागीय लापरवाही की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। जांच के लिए अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है।

 

समिति में डिप्टी कलेक्टर अंकित वर्मा और एक्सईएन विद्युत नगरीय क्षेत्र को शामिल किया गया है। जिलाधिकारी ने समिति को दो दिन के अंदर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

 

डीएम ने कहा कि जांच में यदि किसी भी प्रकार की विभागीय लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने हादसे में झुलसे और घायल हुए सभी लोगों को समुचित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मौके पर पहुंचे सदर विधायक मनीष असीजा

 

हादसे की जानकारी मिलते ही सदर विधायक मनीष असीजा भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित परिवारों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया और घायलों के बेहतर उपचार का भरोसा दिलाया। इसके बाद विधायक ने अस्पताल पहुंचकर घायल बच्चों के इलाज और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Oplus_16908288 फिरोजाबाद सीओ सिटी संतोष कुमार सह

सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के कारणों को लेकर बिजली विभाग से जानकारी मांगी गई है। वास्तविक वजह जांच के बाद स्पष्ट होगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में मकानों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। हादसे के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!