Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
Uncategorizedयुवायूपीराज्य

सीबीएसई बोर्ड 12वीं में नीलांश कुमार ने 99.2% अंक हासिल कर बढ़ाया फिरोजाबाद का मान

सीबीएसई बोर्ड 12वीं में नीलांश कुमार ने 99.2% अंक हासिल कर बढ़ाया फिरोजाबाद का मान

फिरोजाबाद। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में शिकोहाबाद के छात्र नीलांश कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है। छात्र की इस बड़ी उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला।

शिकोहाबाद स्थित द एशियन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्र की सफलता पर जश्न मनाया गया। विद्यालय के प्रिंसिपल राजेंद्र सिंह ने नीलांश कुमार को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय प्रशासन ने छात्र की मेहनत, अनुशासन और लगन की सराहना करते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया। वहीं नीलांश कुमार की इस उपलब्धि से परिवार में भी खुशी की लहर है।

स्कूल के शिक्षकों और सहपाठियों ने भी नीलांश कुमार को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!