Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कार डिवाइडर से टकराकर गिरी — एक की मौत, एक गंभीर

फिरोजाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे

फिरोजाबाद ब्रेकिंग: एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कार डिवाइडर से टकराकर गिरी — एक की मौत, एक गंभीर घायल

फिरोजाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। थाना मटसेना क्षेत्र में खंभा संख्या 41 के पास लखनऊ से आगरा की ओर जा रही एक XUV कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान रूप चंद्र (45 वर्ष) पुत्र छिद्दी चौधरी, निवासी छाता (मथुरा) के रूप में हुई है। वहीं मनीष पुत्र प्रताप चौधरी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही यूपी-112 पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायल को तुरंत संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
बाइट: परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, हादसे को लेकर जताया दुख।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!