
रामपुरहाट में भाजपा के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, TMC पर तीखा हमला
नेताओं ने TMC को बताया “टेरर, माफिया और करप्शन” का प्रतीक, बंगाल में बदलाव की जताई नेताओं ने TMC को बताया “टेरर, माफिया और करप्शन” का प्रतीक, बंगाल में बदलाव की जताई उम्मी
खबर:
पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थन में भारी जनसैलाब देखने को मिला। इस दौरान तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर जोरदार हमला बोलते हुए उसे “टेरर, माफिया और करप्शन” की राजनीति का पर्याय बताया गया।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राज्य की जनता अब बदलाव चाहती है और भ्रष्टाचार से मुक्त शासन के लिए भाजपा को मौका देना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल को फिर से देश की सांस्कृतिक राजधानी बनाने के लिए सत्ता परिवर्तन आवश्यक है।
रामपुरहाट की जनता द्वारा मिले अपार समर्थन को भाजपा के पक्ष में बढ़ती लहर का संकेत बताते हुए नेताओं ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी।
अंत में रामपुरहाट वासियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके समर्थन और स्नेह के लिए धन्यवाद दिया गया।




