लेबर कॉलोनी पार्क के सौंदर्यीकरण की मांग को लेकर धरने पर बैठे सभासद प्रतिनिधि
पार्क की बदहाली और गंदगी से नाराज स्थानीय लोगों ने शुरू किया धरना, कल से अन्न-जल त्यागकर अनशन की घोषणा

लेबर कॉलोनी पार्क के सौंदर्यीकरण की मांग को लेकर धरने पर बैठे सभासद प्रतिनिधि

पार्क की बदहाली और गंदगी से नाराज स्थानीय लोगों ने शुरू किया धरना, कल से अन्न-जल त्यागकर अनशन की घोषणा

शिकोहाबाद। नगर के लेबर कॉलोनी स्थित पार्क की बदहाल स्थिति और सौंदर्यीकरण की मांग को लेकर वार्ड नंबर 11 के सभासद प्रतिनिधि मनीष यादव, पूर्व सभासद सिवा यादव सहित दर्जनों स्थानीय लोग धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने पार्क में व्याप्त गंदगी और अव्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई।
धरने पर बैठे सभासद प्रतिनिधि मनीष यादव ने पार्क की गंदगी के प्रति विरोध जताते हुए अपने ऊपर गंदगी डालकर नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पार्क की स्थिति लंबे समय से खराब है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

धरनास्थल पर प्रदर्शनकारियों ने घोषणा की कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो कल से अन्न-जल त्यागकर अनशन शुरू किया जाएगा। उनका कहना है कि धरने के दौरान अभी तक कोई अधिकारी मौके पर उनकी समस्या देखने नहीं पहुंचा, जिससे स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश है।
प्रदर्शनकारियों ने नगर प्रशासन से लेबर कॉलोनी पार्क की साफ-सफाई कराने के साथ ही उसके सौंदर्यीकरण और आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की है।
बाइट: मनीष यादव, सभासद प्रतिनिधि
PCT News Digital




