Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपीराज्यलोकल न्यूज़

जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा, एमवी प्रोफेशनल सोसाइटी ने शुरू किया ई-लर्निंग सेंटर

मढ़ावार स्कूल में सेंटर का हुआ शुभारंभ, एमएस ऑफिस से लेकर टैली अकाउंटिंग तक दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा, एमवी प्रोफेशनल सोसाइटी ने शुरू किया ई-लर्निंग सेंटर

मढ़ावार स्कूल में सेंटर का हुआ शुभारंभ, एमएस ऑफिस से लेकर टैली अकाउंटिंग तक दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

 

फिरोजाबाद। आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद बच्चों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से एमवी प्रोफेशनल सोसाइटी ने नई पहल शुरू की है। अखिल भारतीय माथुरवैश्य महासभा के सानिध्य में परमेश्वर गेट स्थित मढ़ावार स्कूल में निःशुल्क ई-लर्निंग सेंटर की शुरुआत की गई।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान बच्चों ने स्वागत गान, शिव तांडव और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दीं। अखिल भारतीय माथुरवैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता ‘मामा’ ने फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया।

रोजगारपरक प्रशिक्षण पर रहेगा जोर

 

ई-लर्निंग सेंटर में बच्चों को एमएस वर्ड, एक्सेल, पावर प्वाइंट और टैली अकाउंटिंग जैसे पाठ्यक्रमों का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा के साथ रोजगार और स्वरोजगार के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करना है। सेंटर का पहला बैच भी शुरू हो चुका है।

 

सीए भगवानदास गुप्ता और सीए शैलेंद्र मोहन ने बताया कि इस पहल का विस्तार करते हुए फिरोजाबाद के साथ अन्य स्थानों पर रह रहे स्वजातीय बंधुओं को भी इससे जोड़ा जाएगा। प्रयास है कि अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों को प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर उपलब्ध कराया जा सके।

ई-लर्निंग सेंटर का संचालन एमवी प्रोफेशनल सोसाइटी द्वारा किया जाएगा।

 

PCT News Digital

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!