Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्य

अम्बेडकर जयंती से पहले फिरोजाबाद में SSP आदित्य लांग्हे का फ्लैग मार्च, चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात

संवेदनशील इलाकों में सख्त निगरानी, सोशल मीडिया पर 24×7 नजर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

अम्बेडकर जयंती से पहले फिरोजाबाद में SSP आदित्य लांग्हे का फ्लैग मार्च, चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात

संवेदनशील इलाकों में सख्त निगरानी, सोशल मीडिया पर 24×7 नजर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

फिरोजाबाद में आगामी डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के मद्देनज़र जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी क्रम में एसएसपी आदित्य लांग्हे ने नगर क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान एसएसपी के साथ अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर तथा थाना दक्षिण, उत्तर और रसूलपुर के प्रभारी मौजूद रहे। पुलिस टीम ने नालबंद पुलिस चौकी से जैन मंदिर तक फ्लैग मार्च करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और वस्तुओं की सघन चेकिंग की। साथ ही आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा जनपद के संवेदनशील और हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। भीड़-भाड़ वाले स्थानों और कार्यक्रम स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल और एंटी रोमियो स्क्वायड की तैनाती सुनिश्चित की गई है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है।

इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 24×7 निगरानी रखी जा रही है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

फिरोजाबाद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शांति और सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!