Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीलोकल न्यूज़

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक में लगी भीषण आग, फायर टीम की तत्परता से टला बड़ा हादसा

रात 12 बजे की घटना, चालक और ड्राइवर सुरक्षित; समय रहते आग पर पाया गया काबू

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक में लगी भीषण आग, फायर टीम की तत्परता से टला बड़ा हादसा

रात 12 बजे की घटना, चालक और ड्राइवर सुरक्षित; समय रहते आग पर पाया गया काबू
फिरोजाबाद |
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक चलती ट्रक में अचानक आग लग गई। घटना एक्सप्रेसवे के किमी संख्या 42.400 पर करीब रात 12 बजे की बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक में अचानक धुआं उठता दिखा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फायर सर्विस की FQRV कठफोरी, आगरा और सिरसागंज यूनिट ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया।
इस दौरान ट्रक में मौजूद चालक और ड्राइवर पूरी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
फायर विभाग की त्वरित कार्रवाई के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है और मामले की जांच की जा रही है।
(रिपोर्ट: फिरोजाबाद ब्यूरो)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!