E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपीराज्यलोकल न्यूज़

जैन नगर में मकान के प्रथम तल पर लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू

जैन नगर में मकान के प्रथम तल पर लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू

फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के जैन नगर स्थित खैरा सैय्यद वाली गली में बुधवार रात भगवानदास के मकान के प्रथम तल पर अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन फिरोजाबाद से दो फायर टेंडर और एक वाटर मिस्ट वाहन के साथ फायर विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

घरेलू सामान और कपड़ों में लगी आग, कोई जनहानि नहीं

 

मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि मकान के प्रथम तल पर घरेलू सामान और कपड़ों के कारण आग तेजी से फैल रही थी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सत्येंद्र प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में फायर यूनिट ने वाटर मिस्ट की मदद से तत्काल आग बुझाने का अभियान शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

आग की इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि घरेलू सामान और कपड़े जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। आग पूरी तरह बुझाने के बाद फायर विभाग की टीम वापस फायर स्टेशन लौट आई।

 

घटना का समय: 09 सितंबर 2026, रात 8:26 बजे

स्थान: जैन नगर, खैरा सैय्यद वाली गली, मथुरा नगर रोड, नेहरू नगर, थाना उत्तर, फिरोजाबाद।

 

PCT News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!