Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद को बाल विवाह मुक्त बनाने पर जोर, बाल श्रम कराने वालों पर FIR के निर्देश: डीएम संतोष कुमार शर्मा

जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक में लंबित मामलों की समीक्षा, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 के आंकड़े तैयार करने और वन स्टॉप सेंटर के मामलों की नियमित फॉलोअप करने के निर्देश।

फिरोजाबाद को बाल विवाह मुक्त बनाने पर जोर, बाल श्रम कराने वालों पर FIR के निर्देश: डीएम संतोष कुमार शर्मा

 

जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक में लंबित मामलों की समीक्षा, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 के आंकड़े तैयार करने और वन स्टॉप सेंटर के मामलों की नियमित फॉलोअप करने के निर्देश।

फिरोजाबाद।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत गठित जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति तथा वन स्टॉप सेंटर जिला टास्क फोर्स की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाल संरक्षण, बाल अधिकारों की सुरक्षा और महिलाओं से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, प्रभारी एसजेपीयू, वन स्टॉप सेंटर की सेंटर मैनेजर, राजकीय बालगृह (बालक) के अधीक्षक, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

किशोर न्याय बोर्ड के लंबित मामलों का मांगा विवरण

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि किशोर न्याय बोर्ड में लंबित मामलों का वर्षवार विवरण तैयार किया जाए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया जाए कि किन कारणों से मामलों का निस्तारण लंबित है, ताकि आवश्यक कार्रवाई कर उन्हें समयबद्ध तरीके से निपटाया जा सके।

चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 के कॉल का होगा विश्लेषण

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 पर आने वाली शिकायतों और कॉल का विस्तृत विश्लेषण तैयार किया जाए। इसमें यह जानकारी शामिल हो कि सबसे अधिक कॉल किस क्षेत्र से आती हैं और किन प्रकार के मामलों की शिकायतें सबसे ज्यादा दर्ज होती हैं।

बाल विवाह मुक्त जनपद बनाने के निर्देश

बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फिरोजाबाद को बाल विवाह मुक्त जनपद बनाने के लिए प्रभावी अभियान चलाया जाए। जिन क्षेत्रों से बाल विवाह की शिकायतें अधिक प्राप्त होती हैं, वहां विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

वन स्टॉप सेंटर के मामलों की नियमित फॉलोअप के निर्देश

वन स्टॉप सेंटर में आने वाले मामलों की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि जिन मामलों का निस्तारण किया जा चुका है, उनका निर्धारित समय के भीतर नियमित फॉलोअप सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को आवश्यक सहायता मिलती रहे।

चूड़ी उद्योग में बाल श्रम पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

बैठक के दौरान स्वयंसेवी संस्थाओं ने जानकारी दी कि शहर के कई मोहल्लों में छोटे बच्चों से घरों में चूड़ी जोड़ने और नग लगाने का कार्य कराया जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों के अभिभावकों से समन्वय स्थापित कर उनकी काउंसलिंग की जाए। साथ ही बच्चों से श्रम कराने वाले नियोक्ताओं के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराई जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!