Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

चंदवार गेट के पास रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पहचान और घटना के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

चंदवार गेट के पास रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पहचान और घटना के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

फिरोजाबाद। जनपद के चंदवार गेट क्षेत्र में गुरुवार तड़के रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी फिरोजाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शव विच्छेदन गृह भिजवा दिया।
पुलिस के अनुसार, गुरुवार तड़के करीब 2:30 बजे चंदवार गेट पुलिया से लगभग 100 मीटर आगे रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव दो हिस्सों में बंटा हुआ मिला। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत होने के कारण उसकी तत्काल पहचान नहीं हो सकी।
जीआरपी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के थानों से गुमशुदगी के मामलों का मिलान कराने के साथ ही मृतक की पहचान कराने और घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!