फिरोजाबाद में घर में घुसकर मारपीट, दंपति समेत कई लोग घायल
पुराने विवाद को लेकर दबंगों पर हमला करने का आरोप, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
फिरोजाबाद में घर में घुसकर मारपीट, दंपति समेत कई लोग घायल

पुराने विवाद को लेकर दबंगों पर हमला करने का आरोप, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
खबर
फिरोजाबाद जनपद के थाना जसराना क्षेत्र के नगला बबूल गांव में घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित कप्तान सिंह (56) पुत्र किताब सिंह ने आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर उनके और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। इस घटना में कप्तान सिंह और उनकी पत्नी रामादेवी को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उनके पुत्र व पुत्रवधू भी घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
पीड़ित पक्ष के अनुसार, एक युवक के घर आने-जाने को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर कथित रूप से सर्वेश और उसके साथियों ने गुस्से में आकर हमला किया।
फिलहाल मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस द्वारा प्रकरण की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।




