25 हजार का इनामी गैंगस्टर उदय सिंह गिरफ्तार, रसूलपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में था वांछित

25 हजार का इनामी गैंगस्टर उदय सिंह गिरफ्तार, रसूलपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में था वांछित
फिरोजाबाद। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रसूलपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे के निर्देशन में पुलिस टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी और गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त उदय सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना रसूलपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त उदय सिंह पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम नगला ब्रजलाल (डाडे), थाना निधौली कला, जनपद एटा को उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त पर गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उदय सिंह के खिलाफ चोरी, अवैध हथियार और गैंगस्टर एक्ट से जुड़े कई मुकदमे थाना रसूलपुर एवं जसराना में दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
मु0अ0सं0 39/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना रसूलपुर
मु0अ0सं0 40/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना रसूलपुर
मु0अ0सं0 45/26 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना रसूलपुर
मु0अ0सं0 148/26 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना रसूलपुर
मु0अ0सं0 45/26 धारा 303(2)/317(2)/318(4)/319(2) बीएनएस थाना जसराना
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
थाना रसूलपुर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल लोकेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह तथा कांस्टेबल राघव, मोहित कुमार और नीरज कुमार की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।




