Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

नगला खंगर पुलिस का बड़ा एक्शन: चोरी की बाइक समेत दो शातिर वाहन चोर दबोचे

अंडरपास के पास पुलिस ने घेराबंदी कर की गिरफ्तारी, चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद

नगला खंगर पुलिस का बड़ा एक्शन: चोरी की बाइक समेत दो शातिर वाहन चोर दबोचे

 

अंडरपास के पास पुलिस ने घेराबंदी कर की गिरफ्तारी, चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद

 

फिरोजाबाद। जनपद में वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगला खंगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में थाना नगला खंगर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नगला धनपाल अंडरपास के पास से दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ और जांच के दौरान उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल संख्या UP15DY9662 बरामद हुई।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जावेद पुत्र जाहिद तथा आशिफ उर्फ मुन्ना पुत्र सगीर, निवासी सराय शेख थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई है। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना नगला खंगर में मुकदमा संख्या 89/2026 धारा 317(2)/317(5) बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक का नाम पूर्व में पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित मामलों में भी सामने आ चुका है। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर अन्य घटनाओं में उनकी संलिप्तता की जानकारी जुटा रही है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक गिरीश कुमार, उपनिरीक्षक आजाद सिंह, उपनिरीक्षक विशाल सोरान, आरक्षी दीपांशु एवं आरक्षी रोहिताश कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!