क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में छीने गए मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस भी बरामद

थाना दक्षिण पुलिस की कार्रवाई, घटना में प्रयुक्त VIDA स्कूटी भी बरामद; आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

फिरोजाबाद में छीने गए मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस भी बरामद

 

थाना दक्षिण पुलिस की कार्रवाई, घटना में प्रयुक्त VIDA स्कूटी भी बरामद; आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

 

फिरोजाबाद। थाना दक्षिण पुलिस ने चोरी/लूट की घटनाओं में शामिल आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से छीना गया Vivo V23 Pro मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त VIDA कंपनी की स्कूटी, एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

 

पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना दक्षिण पुलिस टीम ने नानक वाली गली में फैक्ट्री की बाउंड्री के पास से रिजवान पुत्र पप्पन, निवासी नई बस्ती, थाना दक्षिण, फिरोजाबाद, उम्र करीब 28 वर्ष को गिरफ्तार किया।

 

बरामद मोबाइल फोन थाना दक्षिण में दर्ज मुकदमा संख्या 864/2026, धारा 304(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित बताया गया है। वहीं आरोपी के कब्जे से मिले अवैध तमंचे और कारतूस के संबंध में थाना दक्षिण में मुकदमा संख्या 865/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की है।

 

बरामदगी

 

– Vivo V23 Pro मोबाइल फोन, ब्लू मैट कलर

– घटना में प्रयुक्त VIDA कंपनी की गन मैटल रंग की स्कूटी

– एक अवैध तमंचा 315 बोर

– एक जिंदा कारतूस 315 बोर

 

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

 

प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्रपाल सिंह, उपनिरीक्षक सुधीर कुमार, उपनिरीक्षक राजकुमार गौतम, हेड कांस्टेबल मदनलाल, कांस्टेबल हरेन्द्र कुमार और रिजर्व कांस्टेबल विशाल आर्या शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!