यूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

जेसीबी चलाने को लेकर फिरोजाबाद में बवाल, दुकानदार घायल; सिर में लगे दो टांके

अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान दुकानदारों ने किया विरोध, कार्रवाई के तरीके पर उठे सवाल; एसडीएम पहुंचे मौके पर

जेसीबी चलाने को लेकर फिरोजाबाद में बवाल, दुकानदार घायल; सिर में लगे दो टांके

अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान दुकानदारों ने किया विरोध, कार्रवाई के तरीके पर उठे सवाल; एसडीएम पहुंचे मौके पर

फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा बुधवार दोपहर रसूलपुर से नालबंद तक चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जमकर हंगामा हो गया। कार्रवाई का विरोध कर रहे दुकानदारों और नगर निगम की टीम के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान जेसीबी चलने से दुकानदार आकाश गुप्ता के सिर में चोट लग गई। उपचार के दौरान उनके सिर में दो टांके लगाए गए।

दुकानदारों का आरोप है कि नगर निगम की टीम ने पर्याप्त सूचना दिए बिना मनमाने तरीके से कार्रवाई शुरू कर दी। भाजपा पार्षद अजय गुप्ता ने भी कार्रवाई के तरीके पर सवाल उठाते हुए कहा कि अतिक्रमण के नाम पर दुकानदारों का अनावश्यक नुकसान किया जा रहा है।

पार्षद के अनुसार, कार्रवाई का विरोध कर रहे आकाश गुप्ता, सतेंद्र समेत अन्य दुकानदारों के सामने जेसीबी से टीन तोड़े जा रहे थे। इसी दौरान आकाश गुप्ता के सिर में चोट लगी। घटना में कुछ अन्य लोगों के भी घायल होने की सूचना है।

एसडीएम पुलिस टीम के साथ पहुंचे

हंगामे की सूचना मिलते ही एसडीएम पुलिस और प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। हालांकि कार्रवाई को लेकर दुकानदारों में काफी देर तक आक्रोश बना रहा।

पार्षद अजय गुप्ता ने नगर आयुक्त से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि फोन रिसीव नहीं हुआ। दुकानदारों ने नगर निगम की कार्रवाई के तरीके पर सवाल उठाते हुए नुकसान की भरपाई और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

नगर आयुक्त ने कही जांच की बात

वहीं नगर आयुक्त प्रशांत नागर ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!