E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

गर्भवती महिला की मौत पर सपा सांसद रामजीलाल सुमन का शिकोहाबाद थाने में धरना

पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग, मृतका के परिजनों से मुलाकात के बाद थाने पहुंचे राज्यसभा सांसद

गर्भवती महिला की मौत पर सपा सांसद रामजीलाल सुमन का शिकोहाबाद थाने में धरना

पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग, मृतका के परिजनों से मुलाकात के बाद थाने पहुंचे राज्यसभा सांसद

फिरोजाबाद। गर्भवती महिला की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन फिरोजाबाद पहुंचे। उन्होंने मृतका के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।

परिजनों से मुलाकात के बाद रामजीलाल सुमन ने एडीजी आगरा जोन से फोन पर वार्ता की। उन्होंने शिकोहाबाद थाने के आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की।

थाने पहुंचकर शुरू किया धरना

इसके बाद सपा सांसद रामजीलाल सुमन शिकोहाबाद थाने पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धरना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने चोरी के शक में दो युवकों को हिरासत में लिया था, जबकि उनके खिलाफ कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।

सुमन के मुताबिक, हिरासत में लिए गए एक युवक की गर्भवती पत्नी अपने पति को पुलिस द्वारा ले जाने का कारण पूछने पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने महिला को धक्का दिया, जिसके बाद उसे ब्लीडिंग होने लगी।

प्रसव के बाद बिगड़ी हालत, हुई मौत

परिजनों के मुताबिक महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रसव के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। बाद में महिला की मौत हो गई। घटना को लेकर परिवार की ओर से पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं।

रामजीलाल सुमन ने कहा कि यदि पुलिसकर्मियों की लापरवाही या मारपीट के कारण महिला की मौत हुई है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने पूरे मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करने और आरोपी पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित किए जाने की मांग की।

फिलहाल मामले को लेकर पुलिस की जांच जारी है। महिला की मौत के वास्तविक कारण और लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!