Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीलोकल न्यूज़

टूंडला में दिनदहाड़े लूट बाइकर्स गैंग ने फाइनेंस कर्मियों से 95 हजार रुपये छीने

CCTV में कैद वारदात पुलिस ने जांच शुरू कर जल्द खुलासे का दावा

टूंडला में दिनदहाड़े लूट बाइकर्स गैंग ने फाइनेंस कर्मियों से 95 हजार रुपये छीने

 

CCTV में कैद वारदात पुलिस ने जांच शुरू कर जल्द खुलासे का दावा

खबर

फिरोजाबाद जनपद के टूंडला शहर में एक बार फिर बाइकर्स गैंग का आतंक देखने को मिला है बुधवार दोपहर दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों से करीब 95 हजार रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए

घटना फिरोजाबाद सर्विस लेन स्थित उद्योग केंद्र के पास की है जानकारी के मुताबिक आगरा के कागारौल क्षेत्र निवासी अरविंद चौधरी और अरमान खान टूंडला के वैशालीपुरम स्थित एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं दोनों कर्मचारी रोज की तरह दोपहर करीब 1 बजकर 30 मिनट पर बाइक से सुभाष चौराहा स्थित भारतीय स्टेट बैंक में कैश जमा करने जा रहे थे

इसी दौरान पीछे से आए एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जैसे ही कर्मचारी रुके बदमाशों ने झपट्टा मारकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया और तेज रफ्तार से फिरोजाबाद की ओर फरार हो गए

पीड़ित कर्मचारियों ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की लेकिन आरोपी भागने में सफल रहे लूटे गए बैग में करीब 95 हजार रुपये की नकदी बताई जा रही है

पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है जिसमें बदमाश साफ नजर आ रहे हैं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर जांच शुरू कर दी है अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!