Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीलोकल न्यूज़

सिरसागंज हाईवे पर रोडवेज बस की कैंटर से टक्कर, महिला परिचालक समेत दो घायल

तेज रफ्तार में पीछे से मारी टक्कर, बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त; घायलों को जिला अस्पताल रेफर

सिरसागंज हाईवे पर रोडवेज बस की कैंटर से टक्कर, महिला परिचालक समेत दो घायल

 

तेज रफ्तार में पीछे से मारी टक्कर, बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त; घायलों को जिला अस्पताल रेफर

खबर

फिरोजाबाद जनपद के सिरसागंज थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के एक सड़क हादसा हो गया, जहां रोडवेज बस चालक ने आगे चल रहे कैंटर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला परिचालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, शिकोहाबाद डिपो की रोडवेज बस इटावा से सवारियां लेकर फिरोजाबाद की ओर जा रही थी। जैसे ही बस सिरसागंज क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे पर पहुंची, तभी चालक ने आगे चल रहे कैंटर में पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में बस में तैनात महिला परिचालक बबीता यादव और अखिलेश कुमार दुबे निवासी लेवर कॉलोनी, फिरोजाबाद घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसागंज भिजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल फिरोजाबाद रेफर कर दिया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!