क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़
फिरोजाबाद जसराना में गहरे तालाब में डूबने से 5 वर्षीय बालक की मौत, शनिवार सुबह मिला शव
फिरोजाबाद। जसराना क्षेत्र में गांव के बाहर तालाब में डूबने से 5 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार से लापता बालक ऋषभ का शव शनिवार सुबह तालाब में उतराता मिला, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
फिरोजाबाद
जसराना में गहरे तालाब में डूबने से 5 वर्षीय बालक की मौत, शनिवार सुबह मिला शव
फिरोजाबाद। जसराना क्षेत्र में गांव के बाहर तालाब में डूबने से 5 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार से लापता बालक ऋषभ का शव शनिवार सुबह तालाब में उतराता मिला, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि बालक तालाब के किनारे खेल रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जा गिरा और डूब गया। काफी तलाश के बाद शनिवार सुबह उसका शव तालाब में मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
PCT News | फिरोजाबाद