Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

30 जून की विशाल जनसभा को सफल बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने कोटकी में किया जनसंपर्क

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा अनावरण एवं जयंती समारोह में अधिक से अधिक सहभागिता का किया आह्वान, केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां भी गिनाईं

30 जून की विशाल जनसभा को सफल बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने कोटकी में किया जनसंपर्क

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा अनावरण एवं जयंती समारोह में अधिक से अधिक सहभागिता का किया आह्वान, केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां भी गिनाईं

एत्मादपुर। आगामी 30 जून को मॉडल स्कूल ग्राउंड, एत्मादपुर में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा अनावरण एवं जयंती समारोह को सफल बनाने के उद्देश्य से केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने ग्राम कोटकी में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।

‘संपर्क से समर्थन’ अभियान के तहत प्रो. बघेल ने गांव के सम्मानित नागरिकों एवं ग्रामीणों से आत्मीय संवाद करते हुए सभी से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर समारोह को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों एवं उनके समाजसेवा के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है।

जनसंपर्क के दौरान प्रो. बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 4,399 दिनों तक देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने को ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए भारतीय जनता पार्टी सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!