मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने करबला मैदान का किया निरीक्षण
ताजिया दफन स्थल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सुरक्षा, बैरिकेडिंग, यातायात व पुलिस तैनाती के दिए आवश्यक निर्देश

मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने करबला मैदान का किया निरीक्षण
ताजिया दफन स्थल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सुरक्षा, बैरिकेडिंग, यातायात व पुलिस तैनाती के दिए आवश्यक निर्देश
फिरोजाबाद। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना दक्षिण क्षेत्र स्थित करबला मैदान पहुंचकर ताजिया दफन स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मोहर्रम के अवसर पर जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं। साथ ही अधिकारियों को संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने और सुरक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।




