Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीलोकल न्यूज़

जिला प्रशासन की पहल रंग लाई: श्रमिकों के वेतन में ₹30 प्रति ड्यूटी वृद्धि पर सहमति

प्रशासन के सफल समन्वय से श्रमिक-सेवायोजक वार्ता संपन्न, उत्पादन सुचारू रखने पर भी बनी सहमति

जिला प्रशासन की पहल रंग लाई: श्रमिकों के वेतन में ₹30 प्रति ड्यूटी वृद्धि पर सहमति

 

प्रशासन के सफल समन्वय से श्रमिक-सेवायोजक वार्ता संपन्न, उत्पादन सुचारू रखने पर भी बनी सहमति

फिरोजाबाद।

जिला प्रशासन के कुशल समन्वय और सकारात्मक प्रयासों के परिणामस्वरूप श्रमिकों और सेवायोजकों के बीच आयोजित महत्वपूर्ण वार्ता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक के सुखद परिणाम के रूप में श्रमिकों के वेतन में ₹30 प्रति ड्यूटी की वृद्धि पर सहमति बनी, जिसे श्रमिक कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

बैठक के दौरान श्रमिकों द्वारा वेतन वृद्धि की मांग प्रशासन के समक्ष रखी गई थी, जिसे सेवायोजकों ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। श्रमिकों ने इस निर्णय को अपनी मांगों के अनुरूप बताते हुए संतोष और खुशी जाहिर की है।

सेवायोजकों ने प्रशासन को अवगत कराया कि सभी कारखानों में उत्पादन पूर्व की भांति सुचारू रूप से जारी है। वहीं, श्रमिकों ने भी पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी क्षमता के साथ करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

नगर मजिस्ट्रेट ने ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिए हैं कि श्रमिकों के वेतन में किसी भी प्रकार की कटौती न की जाए और पूर्ण भुगतान प्रत्येक माह की 10 तारीख तक अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए।

यह समझौता 19 अप्रैल को श्रम प्रवर्तन अधिकारी पी.के. द्विवेदी की उपस्थिति में संपन्न हुआ, जिसकी बैठक में औपचारिक पुष्टि की गई। साथ ही पुलिस विभाग द्वारा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने का आश्वासन भी दिया गया है।

जिले के सभी 9 माउथ ब्लोइंग कारखानों में कार्य पूरी तरह सामान्य है और कहीं भी हड़ताल की स्थिति नहीं है। सभी इकाइयों में उत्पादन सुचारू रूप से जारी है, जो प्रशासन की सक्रियता और संतुलित प्रयासों का सकारात्मक परिणाम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!