यूपीराज्य

आगरा खंड स्नातक चुनाव: एटा में अंबरीश पाल सिंह को शिक्षाविदों का व्यापक समर्थन

एटा: आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है।

आगरा खंड स्नातक चुनाव: एटा में अंबरीश पाल सिंह को शिक्षाविदों का व्यापक समर्थन

एटा: आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है।
इसी क्रम में अवागढ़ रियासत से जुड़े उम्मीदवार अंबरीश पाल सिंह ने एटा में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया, जहां उन्हें शिक्षा जगत के प्रमुख लोगों और प्रबुद्ध मतदाताओं का मजबूत समर्थन मिला।
एटा प्रवास के दौरान ‘द इंडियन कैम्ब्रिज स्कूल’ में आयोजित संवाद कार्यक्रम में अंबरीश पाल सिंह ने शिक्षकों और स्नातक मतदाताओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि सदन में उनकी आवाज मांग तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अधिकार के रूप में उठेगी। उन्होंने “शिक्षक सम्मान” और “स्नातक विकास” को अपने चुनाव अभियान का मुख्य आधार बताते हुए इन वर्गों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।
उन्होंने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि उनका चुनाव लड़ना व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा नहीं, बल्कि शिक्षकों और स्नातक मतदाताओं के सम्मान की पुनर्स्थापना और उनके विकास के लिए है।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित शिक्षाविद एक मंच पर नजर आए, जिससे चुनावी माहौल में उनके पक्ष में मजबूती दिखाई दी। स्थानीय स्तर पर मिल रहे इस समर्थन को चुनावी समीकरणों में अहम माना जा रहा है।
इस अवसर पर प्रो. बी.बी.एस. परिहार (प्राचार्य, जे.एल.एन. कॉलेज), डॉ. आदित्य परिहार (प्राचार्य, द इंडियन कैम्ब्रिज स्कूल), प्रो. प्रवेश पांडे, अनुज चौहान, के.के. सिसोदिया, हेमंत उपाध्याय, प्रवीण श्रीवास्तव, राजीव कपूर, अमन जैन, मयंक उपाध्याय, तरुण सोलंकी, अनुपम शर्मा, अशोक यादव, आनंद उपाध्याय, क्षितिज सिन्हा एवं विक्रम सोलंकी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
आगामी मतदान को लेकर प्रबुद्ध वर्ग की यह एकजुटता चुनाव परिणामों पर प्रभाव डाल सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!