नवागत बीएसए अनिल कुमार का एआरपी संगठन ने किया भव्य स्वागत
जिले को निपुण आकलन में नंबर-1 बनाने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का लिया संकल्प

नवागत बीएसए अनिल कुमार का एआरपी संगठन ने किया भव्य स्वागत
जिले को निपुण आकलन में नंबर-1 बनाने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का लिया संकल्प
फिरोजाबाद, 9 जून।
जनपद फिरोजाबाद में नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अनिल कुमार का मंगलवार को एआरपी संगठन के पदाधिकारियों द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान संगठन के प्रतिनिधियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए जिले की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान एआरपी संगठन के जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार यादव ने कहा कि संगठन जिले को निपुण आकलन में प्रदेश स्तर पर अग्रणी बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता और निष्ठा के साथ कार्य करेगा। वहीं वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए संगठन लगातार प्रयासरत रहेगा और शिक्षण व्यवस्था को मजबूत बनाने में अपना योगदान देगा।
इस अवसर पर जिला संरक्षक आलोक यादव, जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, उमाकांत, जिला प्रवक्ता मनोज कुमार, जिला कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र, जिला महामंत्री मनीष कुमार, एआरपी सत्येंद्र बाबू तथा एसआरजी सुभाष चंद्र यादव सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।




