E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपीराज्यलोकल न्यूज़

मानदेय वृद्धि को लेकर आशा एवं संगिनी कार्यकर्ताओं का आक्रोश, 11 अक्टूबर से हड़ताल का ऐलान

मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने पहुंचीं आशा कार्यकर्ताओं का आरोप—सीएमओ ने ज्ञापन लेने से किया इनकार, 21 वर्षों से सेवाएं देने के बावजूद सम्मानजनक मानदेय नहीं मिलने की कही बात

मानदेय वृद्धि को लेकर आशा एवं संगिनी कार्यकर्ताओं का आक्रोश, 11 अक्टूबर से हड़ताल का ऐलान

 

मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने पहुंचीं आशा कार्यकर्ताओं का आरोप—सीएमओ ने ज्ञापन लेने से किया इनकार, 21 वर्षों से सेवाएं देने के बावजूद सम्मानजनक मानदेय नहीं मिलने की कही बात

 

फिरोजाबाद। आशा एवं आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामबदन राम ने उनका ज्ञापन लेने से इनकार कर दिया।

 

आशा एवं संगिनी कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे पिछले करीब 21 वर्षों से स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसके बावजूद उन्हें उनकी जिम्मेदारियों के अनुरूप सम्मानजनक मानदेय नहीं मिल पा रहा है।

 

कार्यकर्ताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई के दौर में वर्तमान मानदेय से परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने सरकार से आशा एवं संगिनी कार्यकर्ताओं के लिए सम्मानजनक एवं निश्चित मानदेय निर्धारित किए जाने की मांग की।

 

कार्यकर्ताओं के अनुसार, एनएचएम की बैठक में मानदेय बढ़ाकर 2,000 रुपये किए जाने का प्रस्ताव चर्चा में आया था। इसमें 1,000 रुपये राज्य सरकार और 1,000 रुपये केंद्र सरकार की ओर से दिए जाने की बात बताई गई। हालांकि, कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस संबंध में अभी तक उन्हें अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाया है।

 

आशा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने के लिए वे सीएमओ कार्यालय पहुंचीं, लेकिन उनका ज्ञापन स्वीकार नहीं किया गया। कार्यकर्ताओं के मुताबिक उन्हें 17 अक्टूबर तक कार्य करते रहने की बात कही गई और इसके बाद अपना पत्र ले जाने के लिए कहा गया।

 

मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर आशा एवं संगिनी कार्यकर्ताओं ने 11 अक्टूबर से हड़ताल और धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। कार्यकर्ताओं ने सरकार से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द निर्णय लेने की मांग की है।

 

PCT News Digital | Pink City Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!