क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: हाईवे पर दौड़ती कार बनी आग का गोला, चार लोग घायल

मक्खनपुर थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, कार सवारों ने कूदकर बचाई जान; फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

फिरोजाबाद: हाईवे पर दौड़ती कार बनी आग का गोला, चार लोग घायल

Oplus_16908288

मक्खनपुर थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, कार सवारों ने कूदकर बचाई जान; फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

Oplus_16908288

फिरोजाबाद। जिले के थाना मक्खनपुर क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब हाईवे पर दौड़ रही एक कार अचानक आग का गोला बन गई। हादसे के दौरान कार में सवार लोगों ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना में चार लोगों के घायल होने की सूचना है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 1 बजे एक कार फिरोजाबाद से सिरसागंज की ओर जा रही थी। इसी दौरान मक्खनपुर थाना क्षेत्र के हाईवे पर कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार में आग लगते ही उसमें सवार लोगों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्राथमिक जांच में आग लगने के पीछे भीषण गर्मी, तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!