Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीलोकल न्यूज़

बंद मकान में जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार 77 हजार से अधिक नकद बरामद

टूण्डला पुलिस की कार्रवाई ताश के पत्ते मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी जब्त

बंद मकान में जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार 77 हजार से अधिक नकद बरामद

 

टूण्डला पुलिस की कार्रवाई ताश के पत्ते मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी जब्त

फिरोजाबाद

जनपद फिरोजाबाद के थाना टूण्डला क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बंद मकान में जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकदी और अन्य सामान भी बरामद किया है

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी टूण्डला के नेतृत्व में थाना टूण्डला पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्राज दा किंग कॉलेज के पास एक बंद मकान में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की जहां छह लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्तों में अफसर उर्फ रानू आरिफ खलील इकरार अंकुश और आकाश शामिल हैं सभी आरोपी थाना एत्मादपुर जनपद आगरा के निवासी बताए गए हैं

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते 77490 रुपये नकद सात मोबाइल फोन और तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं

इस मामले में थाना टूण्डला पर मुकदमा संख्या 197 2026 धारा 112 बीएनएस एवं सार्वजनिक जुआ अधिनियम 1867 के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है

गिरफ्तारी क्राज दा किंग कॉलेज के पास स्थित बंद मकान से की गई जो थाना टूण्डला क्षेत्र में आता है

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह उप निरीक्षक अभय सिंह उप निरीक्षक विजय कुमार हेड कांस्टेबल नेत्रपाल सिंह कांस्टेबल दीपक कुमार कांस्टेबल आशीष ठेनुआ और पीआरडी जवान विकास शामिल रहे

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!