Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

खैरगढ़ और कनवारा में लीगल एड क्लीनिक की स्थापना, ग्रामीणों को दी गई विधिक अधिकारों की जानकारी

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के “ग्राम न्याय सहायता अभियान” के तहत शुरू हुई पहल, जरूरतमंदों को मिलेगा सुलभ न्याय

खैरगढ़ और कनवारा में लीगल एड क्लीनिक की स्थापना, ग्रामीणों को दी गई विधिक अधिकारों की जानकारी

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के “ग्राम न्याय सहायता अभियान” के तहत शुरू हुई पहल, जरूरतमंदों को मिलेगा सुलभ न्याय

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फिरोजाबाद डॉ० बब्बू सारंग के मार्गदर्शन में संचालित “ग्राम न्याय सहायता अभियान” के अंतर्गत जनपद की ग्राम पंचायतों तक विधिक सेवाएं पहुंचाने का कार्य लगातार किया जा रहा है।

इसी क्रम में गुरुवार को ग्राम पंचायत खैरगढ़ एवं ग्राम पंचायत कनवारा में लीगल एड क्लीनिक की स्थापना की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फिरोजाबाद की सचिव सुश्री योगेश शिवा ने फीता काटकर दोनों क्लीनिकों का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, महिला एवं बाल अधिकार, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

सचिव सुश्री योगेश शिवा ने कहा कि लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद एवं कमजोर वर्ग के लोगों को सरल और सुलभ न्याय उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि उन्हें न्याय पाने में किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य गांव-गांव तक विधिक जागरूकता पहुंचाकर आमजन को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और न्यायिक सेवाओं से जोड़ना है।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, खंड विकास अधिकारी सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ग्राम स्तर पर चलाए जा रहे विधिक जागरूकता अभियान की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!