Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

प्रेमिका को बुलाने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, हाईवे किनारे घंटों चला हंगामा

टूंडला के मोहम्मदाबाद गांव में युवक ने शादी की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस करती रही समझाने की कोशिश

प्रेमिका को बुलाने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, हाईवे किनारे घंटों चला हंगाम

टूंडला के मोहम्मदाबाद गांव में युवक ने शादी की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस करती रही समझाने की कोशिश

खबर

फिरोजाबाद जनपद के थाना टूंडला क्षेत्र स्थित गांव मोहम्मदाबाद में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की पहचान अंकित के रूप में हुई है, जो प्रेम प्रसंग के चलते हाईवे किनारे लगे मोबाइल टावर पर चढ़कर अपनी प्रेमिका को मौके पर बुलाने की मांग करने लगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अंकित का प्रेम संबंध मैनपुरी जनपद की एक युवती से बताया जा रहा है और वह उससे शादी करना चाहता है। इसी बात को लेकर उसने यह जोखिम भरा कदम उठाया। युवक टावर की ऊंचाई पर चढ़कर जोर-जोर से चिल्लाता रहा कि जब तक उसकी प्रेमिका को नहीं बुलाया जाएगा, वह नीचे नहीं उतरेगा।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीरों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। हाईवे किनारे लोगों की भीड़ लगने से यातायात भी प्रभावित होता दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए और लगातार समझाइश देती रही, लेकिन युवक अपनी जिद पर अड़ा रहा।

पुलिस और स्थानीय लोग युवक को शांत कराने में जुटे रहे, ताकि किसी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। खबर लिखे जाने तक युवक टावर पर ही मौजूद था और पुलिस द्वारा रेस्क्यू व काउंसलिंग के प्रयास जारी थे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे मामलों में भीड़ न लगाएं और अफवाहों पर ध्यान न दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!