Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

नवागत डीएम संतोष शर्मा ने संभाला कार्यभार, बोले— कानून व्यवस्था पर नहीं होगा कोई समझौता

जनसुनवाई को दी जाएगी प्राथमिकता, अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा

नवागत डीएम संतोष शर्मा ने संभाला कार्यभार, बोले— कानून व्यवस्था पर नहीं होगा कोई समझौता

 

जनसुनवाई को दी जाएगी प्राथमिकता, अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा

खबर

फिरोजाबाद। जनपद के नवागत जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर आधिकारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी समेत अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए शासन की प्राथमिकताओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।

नवागत डीएम संतोष शर्मा ने स्पष्ट कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा तथा इस मामले में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण और जिले का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता रहेगी।

जिलाधिकारी ने जनसुनवाई और जनता दर्शन को प्राथमिकता देने की बात कहते हुए आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और आम लोगों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर फिरोजाबाद को एक आदर्श जनपद के रूप में विकसित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!