नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर फिरोजाबाद में प्रेस वार्ता आयोजित
महिला सशक्तिकरण को लेकर विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं ने रखे विचार

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर फिरोजाबाद में प्रेस वार्ता आयोजित
महिला सशक्तिकरण को लेकर विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं ने रखे विचार
खबर
फिरोजाबाद में आज दिनांक 17 अप्रैल 2026 को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत सूचना विभाग और महिला कल्याण विभाग के संयुक्त समन्वय से विकास भवन के कमरा नंबर 109 में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया
इस प्रेस वार्ता में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं ने भाग लिया और अपने विचार साझा किए सभी वक्ताओं ने महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें आगे बढ़ाने पर जोर दिया
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने देश के प्रधानमंत्री द्वारा आधी आबादी को विकास की मुख्यधारा में लाने के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया
इस मौके पर शिक्षा जगत से प्रधानाचार्या श्रीमती रक्षा रानी कुलश्रेष्ठ संस्था पेस चाइल्ड फंड इंडिया से श्रीमती रेखा वर्मा अधिवक्ता श्रीमती पूनम वर्मा और महिला कल्याण विभाग की संरक्षण अधिकारी श्रीमती अपर्णा कुलश्रेष्ठ मौजूद रहीं
यह जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी फिरोजाबाद द्वारा दी गई




