Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

टूंडला पुलिस ने अवैध तमंचे और कारतूस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

बन्ना रोड स्थित निर्मल आवासीय कॉलोनी के पास मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

टूंडला पुलिस ने अवैध तमंचे और कारतूस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

 

बन्ना रोड स्थित निर्मल आवासीय कॉलोनी के पास मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

 

फिरोजाबाद, 3 सितंबर 2026। थाना टूंडला पुलिस ने अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।

 

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना टूंडला पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बन्ना रोड स्थित निर्मल आवासीय कॉलोनी के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुर्बान पुत्र सलीम, निवासी लाल मस्जिद का नगला धनौली, थाना मलपुरा, जनपद आगरा के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

 

आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

 

पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना टूंडला पर मु0अ0सं0 430/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

आरोपी का आपराधिक इतिहास

 

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी कुर्बान के खिलाफ आगरा जीआरपी थाने में चोरी, माल बरामदगी और गैंगस्टर एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2016 से 2020 तक दर्ज विभिन्न मुकदमे शामिल हैं। इसके अलावा वर्तमान में थाना टूंडला में आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

 

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह, उपनिरीक्षक जतिनपाल, कांस्टेबल नरेन्द्र और कांस्टेबल संतोष शामिल रहे।

 

PCT News | फिरोजाबाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!